Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशुपालक के घर पहुंच दो सौ भेड़ों के लगाए टीके

पशुपालक के घर पहुंच दो सौ भेड़ों के लगाए टीके
बीकानेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शनिवार को भाणेका गांव में आयोजित शिविर में लुधियाना निवासी ओंकार सिंह, हरदीप सिंह, हरनेक सिंह, हरबंस सिंह पिसरान लखबीर सिंह ने लाड खां उर्फ नया गांव स्थित संयुक्त खाता कृषि भूमि का खाता विभाजन करने का आवेदन किया। शिविर प्रभारी के आदेश पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्यवाही शुरू हुई। पटवारी ने भाणेका गांव से मौके और राजस्व रिकॉर्ड की रिपोर्ट ली। इस दौरान मजमे-आम में पूछताछ की गई और सभी औपचारिकताओं के बाद खाता विभाजन कर दिया गया खाता विभाजन कर इसके आदेश लाभार्थियों को सौंपे गए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शनिवार को दाउदसर में आयोजित शिविर के दौरान पशुपालक भवरु खान ने अपनी भेड़ों के टीकाकरण करवाने के लिए कहा। उसने बताया कि उसके पास दो सौ भेड़ है। सभी को शिविर में लाना संभव नहीं है। यदि विभाग द्वारा उसके घर में टीके लगवा दिए जाएं, तो उसे बड़ा लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *