

तुलसीदास जी को पुष्पांजलि अर्पित
बीकानेर। गौस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने तुलसी सर्किल पर स्थित गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी एक विश्व विख्यात संत थे जिन्होंने श्रीरामचरितमानस, दोहावली , गीतावली, कवितावली, विनयपत्रिका , हनुमान चालीसा , बजरंग बाण आदि प्रसिद्ध ग्रंथों की रचना की। कार्यक्रम में श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, केशव आचार्य आदि उपस्थित थे।
