Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और समाज सेवा के कार्यों को स्मरण किया। मुख्य अतिथि बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि मूलचंद पारीक स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे। उन्होंने बीकानेर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हमें राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि राजेश चुरा ने कहा कि मूलचंद पारीक ने जीवनभर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई और आमजन के हित में कार्य करते रहे। इस अवसर पर हारून राठौड़, सलीम भाटी, संपत पारीक, डॉ. मिर्जा हैदर बेग, शिव दाधीच, विनोद शर्मा सहित अन्य उपस्थितजनों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक के योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *