Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौशाला प्रबंधकों एवं डेयरी संचालकों का प्रशिक्षण संपन्न

गौशाला प्रबंधकों एवं डेयरी संचालकों का प्रशिक्षण संपन्न
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के निदेशालय प्रसार शिक्षा एवं निदेशालय गोपालन, राजस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पंजीकृत गौशालाओं के प्रबंधकों, प्रतिनिधियों एवं उन्नत डेयरी संचालकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि निदेशक, राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर डॉ. अनिल कुमार पूनिया ने गौशाला संचालको को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौसेवा बहुत ही पुण्य कार्य है। गौशालाओं को उन्नत खाद्यान, स्वास्थ्य एवं प्रबन्धन से स्वावलम्बन स्तर पर चलाया जा सकता है। डॉ. पूनिया ने कहा कि गाय का दुग्ध ही नही वरन् अन्य उत्पाद भी बहुत से पशुपालकों के आजीविका का आधार है। इस बात में कोई अतिशयोक्ति नही है गाय का मनुष्य नहीं वरन् गाय ही मनुष्य का पालन कर रही है। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संजय सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर “प्रशिक्षण संदर्शिका“ का विमोचन किया गया। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। समापन सत्र के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक प्रसार डॉ. देवी सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी, निदेशक कार्य (भू) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *