Bikaner Bikaner District Rajasthan

दीपावली के पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था रहे सुचारू

दीपावली के पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था रहे सुचारू
बीकानेर। यातायात विभाग द्वारा दीपावली पर्व पर मुख्य बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु आज यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण व व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में व्यापार उद्योग मंडल के परिसर में बैठक हुई ,जिसमें मुख्य बाजारों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में यह निर्णय हुआ कि हर दुकानदार को ट्रैफिक विभाग की तरफ से दोपहिया वाहन बाजार में ले जाने के लिये एक पास वितरित किया जायेगा। जो दुकानदार अपना नाम व व्हीकल नंबर उपलब्ध करवाएगा, उसे ही पास दिया जाएगा, बिना व्हीकल नंबर के पास वितरित नहीं किये जायेंगे। कोट गेट ,के ई एम रोड व आसपास के मुख्य बाजारों में दीपावली पर्व पर आम लोगों को भीड़भाड़ से परेशानी न हो इसके लिये बाजारों में ठेले वालों व सड़क पर दुकान लगाने वालों को मुख्य मार्गों पर दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। इस अवसर व्यापारीगण प्रेम खण्डेलवाल, सुशील कुमार यादव, रविन्द्र शर्मा जतिन यादव, नितीन चड्ढा, शांति लाल कोचर, नरेन्द्र गहलोत, मोहन लाल मानवानी, विजय रांका, अजर खान, नरेन्द्र गहलोत, पकंज गहलोत, मनीष कामरा, अभिषेक डागा, किशन यादव, दीपक सोनगरा, सुशील स्वामी, स्वेता प्रजापत, राजू मेहरा हिंदू सहित सभी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *