Bikaner District Rajasthan

सिंधु दर्शन यात्रा पूरी कर दल बीकानेर लौटा

सिंधु दर्शन यात्रा पूरी कर दल बीकानेर लौटा
बीकानेर। हिमालय परिवार द्वारा आयोजित 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा हेतु एक 14 सदस्यीय दल डा. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में यात्रा पूरी कर सकुशल बीकानेर लौटा। सचिव आर के शर्मा ने बता कि दल के सदस्य 18 जून को रेल सें कुरूक्षेत्र के लिये रवाना हुए। कुरूक्षेत्र से मनाली, अटल टनल के रास्ते केलांग, सबसे ऊंचे दर्रे बारलाचा, टेंगलागा, देश के आखिरी पेट्रोल पंप वाले गांव टांगी {जहां से चंद्र व भागा नदियों का मिलन होता है जो बाद में चेनाब नदी बनती है} के रास्ते लेह पहुंचे और वापसी में खारदुंगला दर्रा व कारगिल होते हुए श्रीनगर पहुंचे। भ्रमण के बाद रेल मार्ग से दल के सदस्य बीकानर लौटे। बीकानेर पहुंचने पर हिमालय परिवार के पदाधिकारी व उनके परिजनों ने माल्यार्पण कर सभी सदस्यों का स्वागत किया। दल में नरेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, उमेश थानवी, अर्चना थानवी, दिनेश महर्षि, प्रदीप शर्मा, मधु शर्मा, राजीव मिततल, अंजली मित्तल, आनंद शर्मा, कांता शर्मा, सत्यनारायण शर्मा व मंगत तनेजा थे। रेल्वे स्टेशन पर दल के सदस्यों के अलावा रोहिताश्व बिस्सा, अनामिका व्यास, आरूही, ओजस्वी बिस्सा सहित हिमालय परिवार एडवेंचर फाउण्डेशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *