Bikaner Bikaner District Rajasthan

ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर 12 नवम्बर तक

ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर 12 नवम्बर तक
बीकानेर। 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत ताइक्वांडो का चयन परीक्षण व पूर्व प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुरलीधर व्यास नगर बीकानेर में 12 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण का में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से हेमाराम गाट एवं सेवा भारती संस्थान बीकानेर से संतोषानंद महाराज ने विधर्थियो , प्रशिक्षकों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। संतोषानंद महाराज ने मंत्रोच्चार व श्लोकों के माध्यम से समस्त कार्यक्रम में सर्वमंगल सर्वकल्याण की कामना की। हेमाराम ने खिलाड़ियों को खेल भावना सर्वोपरी रखते हुए खेल में अनुशासन का महत्व बताया। संयोजक विद्यालय के संस्थाप्रधान कमलेश रॉयल ने ताइक्वांडो खेल से शारीरिक व मानसिक क्षमताओं में वृद्धि, जीवन कौशल व आत्मसयंम का महत्व बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *