Bikaner Bikaner District Rajasthan

गाजे बाजे से निकली भगवान की सवारी, अनेक स्थानों पर भजनों की प्रस्तुतियां

गाजे बाजे से निकली भगवान की सवारी, अनेक स्थानों पर भजनों की प्रस्तुतियां
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्री संघ के सहयोग से बुधवार को भगवान की सवारी गाजे बाजे से निकली । सवारी में शामिल भजन मंडलियों ने विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों में परमात्म भक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां दी। सवारी में भगवान शांति नाथ की प्रतिमा रथ पर प्रतिष्ठित थी। भगवान शांति नाथ की प्रतिमा का श्रावक-श्राविकाओं ने धूप, दीप व भेंट चढ़ाकर वंदना की। गोगागेट के बाहर गौड़ी पार्श्वनाथ में गुरुवार को पूजा होगी । श्री चिंतामणि जैन मंदिर में शाम को 108 दीपको की आरती हुई। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि भगवान की सवारी में चार सजे संवरे घोड़े, पंचरंगी जैन ध्वज, नगाड़े, बैंड पार्टी, ढोल तासा पार्टी, भगवन महावीर के जीवन आदर्शों का स्मरण दिलाने वाले यथा परमात्मा का समोशरण, चंदन बाला द्वारा भगवान महावीर स्वामी को बाकुले की गोचरी प्रदान करते हुए, भगवान महावीर के कार्योर्त्सग के चित्र, चांदी का कल्पवृक्ष, चांदी का समोशरण आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *