Bikaner Bikaner District Rajasthan

शोभायात्रा के साथ नवाह्न पारायण पाठ का शुभारंभ कल से

शोभायात्रा के साथ नवाह्न पारायण पाठ का शुभारंभ कल से
बीकानेर। मानस प्रचार समिति की ओर से रविवार से नृसिंह सत्संग उद्यान में नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन शुरू होगा। इसके पूर्व शनिवार शाम को एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाएं एक जैसी साड़ियों में सुसज्जित होकर सिर पर रामचरितमानस की पुस्तकें रखे हुए भक्ति भाव के साथ चल रही थीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में लगभग 350 महिलाएं एक समान वेशभूषा में शामिल हुईं। उनके साथ नवाह्न पारायण पाठ करने वाली टीम एवं पुरुषों की टोलियां भी भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *