Bikaner Bikaner District Rajasthan

कन्या पूजन के साथ रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ की पूर्णाहुति

कन्या पूजन के साथ रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ की पूर्णाहुति
बीकानेर। गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में नवरात्रा के साथ ही रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ की पूर्णाहुति महानवमी को की गई। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव सियारामजी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्रीरामदासजी महाराज के आशीर्वाद से पं. नरेश पुरोहित मंडली द्वारा 10 दिन तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नवाह्न पारायण पाठ किए गए। रोजाना दुर्गा सप्तशती पाठ व रामनाम जप व पूजन-अनुष्ठान पं. सुरेश द्वारा सम्पादित किए गए। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि नवरात्रा में जप-तप व आराधना  का विशेष महत्व होता है। माँ की भक्ति हमें शक्ति प्रदान करती है और कष्टों का निवारण कर सुख-समृद्धि के द्वार खोलती है। संत रामदासजी फलाहारी बाबा, रामबिहारी व पं. मूलचंद ने कन्याओं का पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *