Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा ने बजट पर किया संवाद

भाजपा ने बजट पर किया संवाद
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग कार्यालय में बजट एवं वीबी जी एवं रामजी विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। योजना के तहत सरपंचों को अधिक अधिकार दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राम स्तर पर निर्णय प्रक्रिया मजबूत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ग्राम विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और स्थानीय स्तर पर भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में श्याम पंचारिया, भवानी पाईवाल, रामेश्वर पारीक, दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश बिश्नोई, कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कोजूराम सारस्वत, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, भंवर जांगिड़, कुंभाराम सिद्ध, सुरेन्द्र स्वामी, पवन स्वामी, निशांत गौड़, सुभाष वाल्मीकि, तरुण स्वामी, मोहन कस्वा, अजय काजला, पूराराम ढाका, गजेंद्र सिंह, राम कुमार व्यास, प्रकाश मेघवाल, धर्मपाल डूडी एवं कपिल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *