

सत्य की साधना से ही श्रीकृष्ण की प्राप्ति संभव
बीकानेर। भीनासर में गौरक्षधोरा स्थित नखत बन्ना मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। गौरक्ष धोरा के पीठाधीश्वर योगी रामनाथजी महाराज ने बताया कि कथा प्रांगण को गुब्बारों से सजाया गया तथा बालगोपाल का रूप धरे बच्चों को मिठाई खिलाई गई। इस दौरान कान्हाजी को माखन मिश्री का भोग लगाया और कथा में श्रीकृष्ण का जन्म होते ही ’हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की के उद्घोष से पांडाल गूंज उठा। आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान गुरु पूजन, अभिषेक आदि अनेक कार्यक्रम होंगे।
