

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कल आएंगे गुसाईसर बड़ा
बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को दोपहर 2ः20 बजे जोड़ी (चूरू) से हवाई मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 2ः50 बजे श्रीडूंगरगढ़ के गुसांईसर बड़ा हैलीपेड पहुंचेंगे। वे यहां से दोपहर 2ः55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 3 से सायं 4 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम गुसांईसर बड़ा में आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे सायं 4 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर सायं 4ः05 बजे तक गुसांईसर बड़ा हेलीपैड पहुंचेंगे। वे यहां से सायं 4ः10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष, विधायक और जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर सोमवार को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल और उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने तैयारियों का जायजा लिया।
