Bikaner Bikaner District Rajasthan

पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डी यज्ञ संपन्न

पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ संपन्न
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित माता काली मंदिर में 22 सितंबर से चल रहे पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ का बुधवार महायज्ञ एवं माता की महाआरती के बाद महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों एवं बच्चों ने कन्या पूजन के बाद महाप्रसादी ग्रहण की। इससे पहले महायज्ञ में गहलोत परिवार के सदस्यों और कुटुंब के स्नेहीजनों ने महायज्ञ में आहुती देकर विश्व में शांति, देश में अमन, सुख चैन और राज्य में भरपूर धन धान्य के साथ खुशहाली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत ने भी सपत्नीक यज्ञ में आहुती दी। इस दौरान बीकानेर शहर ही नहीं अपितु आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *