

प्रतिभा सम्मान समारोह कल
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के तत्वावधान में नरसी ग्रुप मुम्बई के सहयोग से आयोजित सुथार समाज की प्रतिभाओं का राज्य स्तरीय कैरियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह 29 जून को बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।
महिला स्वयंसेवक उमा सुथार ने बताया कि इस कार्यक्रम में बालिकाओ ने सबसे अधिक आवेदन किये है। वर्तमान में समाज की बालिकाएं शिक्षा में मेहनत से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि भावना सुथार फलसूंड ने राज्य में टॉप कर एक शानदार उदाहरण पेश किया है। महिला स्वयंसेवक अर्चना सुथार ने बताया कि संगठन समाज में जागरूकता के लिए वर्षों से प्रयासरत हैं। इसी श्रृंखला में संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करने और कैरियर काउंसलिंग का निर्णय किया है।
इस संबंध में सुरोजी पुरोहित ऑडिटोरियम, विश्वकर्मा सर्किल वाली रोड़, गोकल सर्किल, नत्थूसर गेट के पास, बीकानेर में राज्य स्तरीय भव्य कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से अपने अपने शिक्षा क्षेत्र में प्रतिभा के बल पर समाज का गौरव बढ़ाने पर विशेष समारोह में सम्मान और आवश्यक मार्गदर्शन किया जाएगा। स्वयंसेवक सांगाराम सुथार ने बताया कि इस कार्यक्रम में उधोगपति, सुथार रत्न नरसी कुलरिया (सुथार), अतिरिक्त महाधिवक्ता श्याम सुंदर लदरेचा, राजस्थान हाईकोर्ट, उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार सुथार, मांगीलाल सुथार, आईपीएस विशाल जाँगिड़, आरपीएस लक्ष्मी सुथार, जयपुर, ह््रदय रोग विशेषज्ञ डॉ जयकिशन सुथार, डॉ अमिताभ सुथार, परमेश्वर सुथार, प्राचार्य मंजू सुथार, जेठमल सुथार, संगठन शिक्षामंत्री, सहित कई वक्ता युवाओ का मार्गदर्शन करेगे।
