Bikaner Bikaner District Rajasthan

भक्ति और श्रद्धा से मनाया जाएगा स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी का 39वां निर्वाण दिवस

भैंरू कुटिया में रूद्राभिषेक, पादुका पूजन का होगा आयोजन
बीकानेर। गुरुदेव स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी महाराज का 39वां निर्वाण दिवस रविवार को भैंरू कुटिया में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। समाजसेवी बृजगोपाल जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे पंडित बटुक महाराज के सान्निध्य में रूद्राभिषेक और पादुका पूजन के साथ होगा। इसके बाद महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भक्तजन उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। जोशी ने कहा कि “स्वामी जी ने अपना संपूर्ण जीवन सेवा, साधना और समाज कल्याण को समर्पित किया। उनके उपदेश आज भी हमारे जीवन का मार्गदर्शन करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *