

100 रूपये मासिक शुल्क में विद्यार्थी कर सकेंगे अध्ययन, लाइब्रेरी का विधिवत पूजन
बीकानेर। शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ज्ञान को व्यवसायिक लाभ से मुक्त करने के उद्देश्य से बीकानेर के युवाओं ने एक अनूठी पहल की है। जिसके तहत महज सौ रूपये मासिक शुल्क में ऐसी लाइब्रेरी शुरू की जा रही है। जिसमें विद्यार्थी अपनी पढ़ाई कर सकें। आगामी सप्ताह तक विधिवत रूप से शुरू होने वाली के .वी .लाइब्रेरी का शनिवार को विधिवत पूजन किया गया। पंडित विजयशंकर व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि से पूजन कार्य करवाया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने गरिमामय मौजूदगी रही। कर्मवान फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि कर्मवान फाउंडेशन की स्थापना शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ज्ञान को व्यवसायिक लाभ से मुक्त कर विद्यार्थियों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है। संस्था का विश्वास है कि “शिक्षा केवल सुविधा नहीं,बल्कि अधिकार है और इसी सोच के साथ सुलभ तथा अनुशासित अध्ययन व्यवस्था की स्थापना हेतु संगठन का यह सतत प्रयास है। इस अवसर पर विकास तापडिय़ा,दिनेश पारीक,जितेंद्र श्रीमाली,जय किशन पुरोहित,भैरू तंवर,गिरधर जोशी,बृजमोहन पुरोहित,अनिल पुरोहित,सुरेन्द्र जोशी,विपिन पुरोहित,गोविंद शर्मा,भव्यदत्त भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
