Bikaner Bikaner District Rajasthan

पूनरासर मेले में लगेगा सेवा शिविर

पूनरासर मेले में लगेगा सेवा शिविर
बीकानेर। श्री पूनरासर वीर मण्डल सेवार्थ ट्रस्ट एवं माहेश्वरी मेडिकोज की ओर से श्री पूनरासर हनुमान मेले के लिए सेवा शिविर लगाया जायेगा। मण्डल की रवानगी की 27 अगस्त को होगी। वर्षों से संचालित मण्डल द्वारा निःशुल्क दूध,चाय, नाश्ता एवं दवाईयाँ का वितरण कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर किया जायेगा। इसको लेकर एक बैठक 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे बेसिक इंग्लिश स्कूल,जसोलाई तलाई के प्रांगण में होगी। जिसमें व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु कमेटियों का गठन एवं प्रभारियों को कार्यों की जिम्मेदारी दी जायेगी एवं मेला बजट पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *