Bikaner Bikaner District Rajasthan

देहात भाजपा ने मनाया महिला दिवस

देहात भाजपा ने मनाया महिला दिवस
बीकानेर। भाजपा बीकानेर देहात द्वारा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। श्याम पंचारिया ने कहा कि बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला है तथा प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का कार्य करेगा। मुख्य वक्ता एवं पूर्व शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि बजट में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उन्होंने इसे मातृशक्ति के लिए अवसरों का बजट बताते हुए महिलाओं से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईटी विभाग जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *