Bikaner Bikaner District Rajasthan

उद्यानिकी गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित

उद्यानिकी गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव के निर्देशों की अनुपालना में संयुक्त निदेशक उद्यान डाॅ. दया शंकर ने उप निदेशक उद्यान कार्यालय में उद्यानिकी गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पम्प संयंत्र योजना, पर ड्राप मोर क्राॅप सूक्ष्म सिंचाई योजना आदि में प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी योजनाओं में पुनः सत्यापन के पश्चात ही नियमानुसार लम्बित देनदारियों का भुगतान समय पर करने को कहा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अनुरूप प्रशासनिक स्वीकृति एवं कार्यादेश जारी कर अधिकाधिक किसानों को उद्यानिकी गतिविधियों से लाभान्वित किया जाए।
सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 149.65 लाख तथा सूक्ष्म सिंचाई योजनान्तर्गत 493.16 लाख बकाया देनदारियों का भुगतान बजट प्राप्त होते ही किसानों को दिया जाना प्रस्तावित है।
उप निदेशक उद्यान रेणु वर्मा ने बताया कि जिले को सात हजार सोलर पम्प संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इनमें से 6 हजार 218 कार्यादेश जारी किए गए। इनमें से अब तक 2 हजार 473 सोलर पम्प संयंत्र स्थापित किया जा चुके है।
बैठक में विजय कुमार बलाई, जोधराज कालीराणा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, अनिरुद्ध विश्नोई, पुष्पेन्द्र सिंह, करणी दान चारण, धर्मपाल, ओम प्रकाश गोदारा, शिव भगवान, लीला बिश्नोई सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *