

गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई से मोहल्लेवासी परेशान
बीकानेर। रानी बाजार क्षेत्र मोहन क्वार्टर व करणी निवास के पास के निवासी पिछले एक माह से गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई होने से परेशान है। मोहल्ला समिति के आर के शर्मा ने बताया कि मोहल्ले के राकेश माथुर, सोमेश भटनागर, राकेश शर्मा, दिनेश माथुर, भवानी सिंह बीका, गुलशन खत्री ने जेईएन से लेकर अधिक्षण अभियन्ता तक रोज रोज फोन कर शिकायत दर्ज करवाई जाती है लेकिन आश्वासन के अलावा अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
