

समाज रत्न सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा इकाइयों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तथा गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान के पोस्टर विमोचन का आयोजन किया गया। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का मुख्य आतिथ्य रहा। इस अवसर उमा सांखला, नंदकिशोर गहलोत, चांदरतन तंवर, तुलसीराम पंवार, झंवरलाल गहलोत, श्यामलाल गहलोत, व मूलचंद गहलोत का विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बीकानेर जिले में माली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
