

पर्युषण महापर्व पर हो रही नियमित भक्ति संगीत संध्या
बीकानेर। भीनासर के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट के तत्वाधान में पर्युषण पर्व पर पिछले नौ वर्षों से शाम आठ बजे से दस बजे तक नियमित भक्ति संगीत संध्याओं का दौर चल रहा है। बुधवार 20 अगस्त से शुरू भजन संध्या का समापन 26 अगस्त को होगा। आयोजन से जुड़े अशोक कोचर और राहुल दफ्तरी ने बताया कि गंगाशहर, भीनासर बीकानेर और आस पास के कई गांव और कॉलोनी से बड़ी संख्या में श्रावक श्राविका इसमें शामिल हो रहे है। शुक्रवार को बीकानेर के वरिष्ठ गायक कलाकार श्री विनोद सेठिया और सुनील पारख (आनंद) के साथ युवा गायक अरिहंत नाहटा ने नए पुराने विभिन्न हैं भजनों से ऐसा समा बांधा कि आए हुए भक्त जन प्रभु भक्ति में मग्न हो गए । भक्ति कार्यक्रम में सुरेंद्र कोचर भूता, मोहित कोचर,राहुल कोचर, राजेंद्र कोचर ,भरत बोथरा , पप्पू जी बेद , जितेंद्र बैद, सत्येंद्र बैद,ताराचंद कोचर, प्रवीण कोचर, मनीष सिपानी, पारस कोचर, रोहित कोचर, रौनक कोचर, राजेश बेद, प्रतीक कोचर, दर्शन सोनावत, जयंत आदि युवा श्रावकों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में सेवाएं दे रहे है।
