

मोदी सरकार के 11 वर्ष कार्यकाल की प्रदर्शनी का राठौड़ ने किया उद्घाटन
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा कार्यालय में राजस्थान सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ प्रदर्शनी का शुभारंभ किय। ये प्रदर्शनी अगले 4 दिन भाजपा कार्यालय में लगेगी और आमजन इसका अवलोकन कर नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल को दिखाया जायेगा।
प्रदर्शनी उद्घाटन में विधायक सिद्धि कुमारी, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, संयोजक महावीर रांका, बिहारी लाल विश्नोई, विजय आचार्य, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी,जितेंद्र राजवी, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, कैलाश विश्नोई, देवीलाल मेघवाल, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, कोजूराम शर्मा, पवन स्वामी, श्याम सिंह हांडला, अजय खत्री, मुकेश ओझा, महेंद्र ढाका के साथ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
