

इस्कॉन द्वारा रथ यात्रा 6 जुलाई को
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर द्वारा 11 जून को श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा सुदर्शन जी का शीतल तथा अभिमंत्रित जल से स्नान करवाया गया। इस्कॉन बीकानेर के प्रबंधक श्रीमान संकर्षण प्रिय दास ने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा सुदर्शन जी के प्राकट्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है। जगन्नाथ जी के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में स्नान यात्रा होती है और स्नान के उपरांत जगन्नाथ जी विशेष गज वेश भी धारण करते है। बीकानेर में इस्कॉन द्वारा रथ यात्रा 6 जुलाई को निकाली जाएगी
