Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीएम मोदी सेवा पखवाड़े पर रांका ने लिए संकल्प को किया फलीभूत

पीएम मोदी सेवा पखवाड़े पर रांका ने लिए संकल्प को किया फलीभूत
बीकानेर। असमानता दूर हो, हर वर्ग शिक्षित हो और जन्मदिन सहित जीवन का कोई भी विशेष अवसर सेवा कार्य के साथ मनाया जाए। यह उद्गार केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को खैरपुर भवन में बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डॉ. बीआर अम्बेडकर के पे-बेक-टू सोसायटी के सिद्धांत को समझाते हुए कहा कि 50 वर्ष की उम्र के बाद हमने जो समाज से प्राप्त किया है उसे पुनः लौटाने के भाव भी रखने चाहिए।भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि भाजपा नेता महावीर रांका को जन्मदिन व बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के गठन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने फोन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएमपीसी ट्रस्ट का गठन कर पीएम मोदी जन्मदिन सेवा पखवाड़े में एक श्रेष्ठ प्रकल्प संयोजित किया गया है। दूरभाष से ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी एवं अनेक जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी।
ट्रस्ट के उद्घाटन अवसर पर भगवान महावीर के 2550वें जन्म कल्याण स्मारक सिक्का सुश्राविका सूरजदेवी रांका द्वारा प्रदान किया गया। समाजसेवी हनुमानमल रांका, प्रसन्न डागा एवं ममता रांका परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत गीता की डिजिटल पुस्तक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भेंट कर अभिनंदन किया गया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, लालजी गुरुजी, ट्रस्ट संरक्षक उद्योगपति चंद्रेश हर्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मस्त मंडल अध्यक्ष विजय मालू, जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, सुश्राविका सूरजदेवी रांका एवं सेठ तोलाराम बाफना अकादमी के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा मंचासीन रहे। भाजपा नेता मोहन सुराना ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि समारोह में युधिष्ठर सिंह भाटी, सीएमएचओ पुखराज साध, सुभाष मित्तल, रामेश्वर पारीक, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, विजय उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह राजवी, लक्की पंवार, रमेश सैनी, नवरत्न सिसोदिया, सोहनलाल मंगलाव, बीएमपीसी ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनंदन किया गया।
बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर रांका की पुत्री हिताक्षी रांका ने मंच को सम्बोधित करते हुए बताया कि ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र पूरा भारत रहेगा। प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, जरुरतमंदों को भोजन, चिकित्सा एवं वंचितों को सहायता, प्राकृतिक आपदाओं में सहायता करना सहित अनेक सेवा कार्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *