

पुरोहित ने जिला कार्यकारिणी बनाई
बीकानेर। राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ, जिला शाखा बीकानेर के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पुरोहित ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में मदन मोहन सुथार महामंत्री, नरसिंह दास व्यास (नरसा महाराज) संरक्षक,.योगेश पालीवाल सभा अध्यक्ष भंवर पुरोहित सूरदासणी उपाध्यक्ष, .सुशील उपाध्याय संयुक्त महामंत्री, .मो. सुलेमान संगठन मंत्री,.निर्मला चौहान महिला संगठन मंत्री, .सीमा रामपुरिया कार्यालय मंत्री, .संतोष पडिहार, महिला संगठन मंत्री बनाया गया है। पुरोहित ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य कर्मचारियों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान करना एवं उनके हितों की रक्षा करना है।
