Bikaner Bikaner District

डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से आमजन को मिल रही राजनीतिक इतिहास की जानकारी

image description

डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से आमजन को मिल रही राजनीतिक इतिहास की जानकारी
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा में ’राजनीतिक आख्यान संग्रहालय’ (डिजिटल म्यूजियम) बनाया गया है। इसमें वर्ष 1952 से लेकर राजस्थान के अब तक के राजनीतिक सफर को दर्शाया गया है। डिजिटल म्यूजियम में अब तक के समस्त मुख्यमंत्रियों तथा विधानसभा अध्यक्षों के स्टेच्यू लगाए गए हैं। इसमें राजनीतिक आंदोलन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। जिससे आमजन राजस्थान के इतिहास की जानकारी हासिल कर सकें। शिक्षा निदेशालय में चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने का प्रयास किया है। विधानसभा के अंदरूनी कलेवर को गुलाबी नगरी की तर्ज पर गुलाबी किया गया है। विधानसभा के म्यूजियम को आमजन से जोड़ा गया है। यहां पर्यावरण से लेकर अन्य विषयों पर सतत रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया है। अधिकारी विधायिका के प्रति जवाबदेह रहे, इस दिशा में भी सतत कार्य किया जा रहे है। विधानसभा के प्रश्नों, ध्यानाकर्षण और याचिका के उत्तर समयबद्ध प्राप्त किए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों से वार्ता के दौरान उन्होंने शाला दर्पण और स्टार्फ़िंग पैटर्न के सम्बन्ध में चर्चा की और आवश्यक सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *