


बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान विभाग के शोधार्थी प्रेम गोदारा की डाक्टरेट (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की है। डॉ. प्रेम गोदारा ने भूगर्भीय प्रदूषण के विशेष सन्दर्भ में बीकानेर शहर (राजस्थान) की भूजल गुणवत्ता का अध्ययन विषय पर अपना शोधकार्य विभाग की सहआचार्य डॉ. लीला कौर के निर्देशन में किया। गोदारा की इस उपलब्धि पर डॉ. लीला कौर, शिक्षाविदों, माता-पिता, परिजनों आदि प्रसन्नता प्रकट की है।
