Bikaner Bikaner District Rajasthan

कतरियासर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कतरियासर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत गोद लिए गांव कतरियासर के आरोग्य सेवा केन्द्र में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डेयरी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में भी आम जन अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पौधो का संरक्षण करें। यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसीबिलिटी की समन्वयक डॉ. सुनिल कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार की “हरियालो राजस्थान” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया और ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी उचित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी आरोग्य केन्द्र डॉ. प्रेमाराम, सहीराम तर्ड़ व अन्य ग्रामवासियों तथा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *