

महावीर जयंती पर 50 से अधिक निकलेगी झाकियां
बीकानेर। जैन महासभा बीकानेर की ओर से भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। आदिनाथ मंदिर परिसर में कन्हैयालाल बोथरा की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में त्रि-दिवसीय कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य समारोह 31 मार्च को गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर के प्रांगण में जैन साधु-साध्वियों के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा। जतनलाल संचेती ने बताया कि प्रथम दिवस (सेवा दिवस) महोत्सव की शुरुआत सेवा कार्यों से होगी। इसके अंतर्गत चिकित्सालयों, अनाथालयों और मूक-बधिर केंद्रों में फल वितरण किया जाएगा। मुख्य समारोह एवं शोभायात्रा तीन अलग-अलग स्थानों शोभायात्राएं रवाना होंगी। लूणकरण छाजेड़ ने समाज की सभी सहभागी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवाओं के संगठनों से आह्वान किया कि भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के सभी आयोजनों को उत्साह व उंगम से मनावे।
