Bikaner Bikaner District Rajasthan

नव प्रवेशित वेटरनरी विद्यार्थियों का हुआ ओरियंटेशन कार्यक्रम

नव प्रवेशित वेटरनरी विद्यार्थियों का हुआ ओरियंटेशन कार्यक्रम
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच. प्रथम वर्ष (सत्र 2025-26) में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को आयोजित में किया गया। कार्यक्रम में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के अधिष्ठाता प्रो. हेमन्त दाधीच ने नवागंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश की बधाई दी एवं महाविद्यालय के इतिहास, संरचनात्मक ढांचे एवं पशुपालन के विकास में इस महाविद्यालय के योगदान के बारे में बताया। प्रो. दाधीच ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए शिक्षण श्रेष्ठता हासिल करने एवं सर्वांगीण विकास की बात कही। निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध हॉस्टल, इन्टरनेट एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की एवं वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर को रैगिंग फ्री कैंपस बताते हुए सभी नव आगन्तुक विद्यार्थियों को रैगिंग नहीं होने के प्रति आश्वस्त किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने विद्यार्थियों को छात्र कल्याण गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए शिक्षण के साथ-साथ शैक्षणोत्तर गतिविधियों के बारे में विस्तृत से बताया। डॉ. प्रवीण पिलानिया ने महाविद्यालय में खेलकुद सुविधाओं के बारे में बताया। डॉ. सुनीता चौधरी ने विद्यार्थियों को एन.सी.सी. के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। ओरियंटेशन कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनीता पारीक, डॉ. साकार पालेचा, डॉ. तारा बोथरा, डॉ. अरुण झीरवाल सहितं नव आगन्तुक विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। डॉ. देवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों पुस्तकालय एवं व्याख्यान कक्षों का भ्रमण करवाया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी ने मंच का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *