Bikaner Bikaner District

साथिनों की आमुखीकरण एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित

साथिनों की आमुखीकरण एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत साथिनों की आमुखीकरण एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने की। ओम प्रकाश एवं टीम ‘हार्ट फुलनेस’ द्वारा रिलैक्सेशन एवं योगा अभ्यास करवाया गया। इसका उद्देश्य एकाग्रता बढ़ाना था। इस दौरान महिलाओं ने एकाग्रचित होकर योगाभ्यास किया। इस कड़ी में ओमप्रकाश ने कहा कि योग के माध्यम से मन की शक्ति द्वारा अपनी चेतना की असीम संभावनाओ को खोजा जा सकता है। डीएचईडब्लू के जेंडर स्पेशलिस्ट पवन कुमार तथा कार्तिक बोहरा एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के केन्द्र प्रबंधक कविता हुरकट द्वारा महिला अधिकारिता की महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी ने विभागीय कार्यों के बारे में बताया। उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने लाडो योजना में किए गए बदलावों के बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबी बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं योजनाओं की जानकारी स्वयं तक ही सीमित न रखें, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक इनकी जानकारी पहुंचाएं। महिलाओं ने इससे जुड़े अनुभव भी सांझा किए। आयोजन में जिले की विभिन्न पंचायतो से 200 से ज्यादा साथिनें उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी जोशी ने किया। इस दौरान महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक श्रीमती मंजू बिश्नोई, श्रीमती विमला बिश्नोई, रश्मि कल्ला, श्रीमती सुमन बिश्नोई, सुश्री किरण जोशी व श्री शिवरतन बिश्नोई तथा स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं को 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला हेल्प लाइन 181, 112 पुलिस आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *