Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण व संवाद शिविर का आयोजन

गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण व संवाद शिविर का आयोजन
बीकानेर। गौशाला संघ बीकानेर व गोपालन विभाग बीकानेर के सयुंक्त तत्वाधान में बीकानेर जिले की गौशाला संचालकों का तहसील अनुसार प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम शनिवार को राठी भवन पांचू से प्रारंभ किया गया। संघ के महामंत्री निरंजन कुमार सोनी ने बताया कि संघ वर्ष में दो बार गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम का आयोजन करता है। सोनी ने बताया कि संवाद में संघ व गोपालन विभाग के अधिकारी गौशालाओं में आ रही समस्याओं के समाधान, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं और वर्तमान स्थिति में गौशाला का संचालन किस प्रकार किया जाए, उस पर प्रशिक्षण और चर्चा कि जाती है।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर लालचंद शर्मा ने कहां की बीकानेर जिले की गौशालाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही है। गोपालन अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत ने गौशालाओं के रिकार्ड संधारण, टैग रजिस्टर, गोवंश उपस्थित रजिस्टर, गौशालयों के स्वच्छ संचालन और प्रबंधन के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मसूरी मेंनसर, मुकाम, नोखा, अनखिसर, सारुंडा, मुकाम,सिंजगुरु, सिंधु ,मोरखाना,पांचू ,नाथूसर, कृष्णासर, देसलसर, जांगलु, पीथरासर, रातडिया, झाड़ेली आदि गांव की 50 गौशालाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *