Bikaner

निःशुल्क दन्त जांच व परामर्श शिविर का आयोजन

निःशुल्क दन्त जांच व परामर्श शिविर का आयोजन
बीकानेर। महावीर इन्टरकॉन्टिनेन्टल “आर्गेनाइजेशन” केन्द्र-बीकानेर ग्रेटर एवम् पुरानी लेन ओसवाल पंचायती के सयुंक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सक डॉ. रितु चौधरी के द्वारा अनेको रोगियों के दन्त संबंधी विभिन्न तरह की बीमारियों के लिए परामर्श व ईलाज किया गया। जिनमें दर्द रहित दातों का ईलाज, दांत की जड़ नस का ईलाज, मुंह कम खुलने का ईलाज, टूटे जबड़े का इलाज आदि आदि की सेवाएं प्रदान की गई।
कैम्प समन्वयक पूरणमल राखेचा ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन श्री बच्छराज नाहटा पूर्व अध्यक्ष पुरानी लेन ओसवाल पंचायती व वीर इन्द्रचन्द सेठिया अध्यक्ष अणुव्रत समिति बीकानेर का द्वारा किया गया। इस शिविर का उद्घाटन करते हुए बच्छराज नाहटा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन जो कि किसी कारणों से अस्पताल नहीं जा सकते है उन्हे विशेष लाभ मिलता है।
इस अवसर पर एडवोकेट महेन्द्र जैन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सेवा का है जिसके मन में सेवा की भावना होती है वो ही इस संस्था के माध्यम से सदैव अग्रणी रहकर सेवाएं देते है। सभी सेवा भावी सदस्यों का आभार।
कैम्प के संयुक्त संयोजक मुकेश सोनावत ने बताया कि इस शिविर में विशिष्ट सहयोग वीर महेन्द्र जैन एडवोकेट शिविर संयोजक व वीर पूरण राखेचा कैम्प समन्वयक, वीर मुकेश व्यास, वीर श्याम जोशी संयुक्त संयोजक, मीसो के वीर धर्मचन्द सेठिया, वीर सुरेन्द्र मारू, वीर हजारी देवड़ा, वीर कल्याणराम सुथार, सचिव वीर तारू भाई डागा, वीर मनोज सेठिया, वीर कन्हैयालाल बोथरा व वीर सरला सुथार, सम्पतलाल सेठिया, देवेन्द्र डागा का सहयोग रहा। इस शिविर में 50 से ऊपर रोगियों का ईलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *