Bikaner Bikaner District

कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन
बीकानेर। नागौरी तेलियान विकास समिति की तरफ से नागौरी तेली समाज के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन रविवार को फाउंडर इंस्टिट्यूट जसुसर गेट के पास किया गया। जिसमें विभिन्न विषय गुरुओं द्वारा समाज के बच्चों को उनके बेहतरीन कैरियर के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया। समिति के अमीर वली मोहम्मद गोरी ने बताया की सेमिनार में सीनियर सर्जन डॉक्टर मोहम्मद सलीम पूर्व उप महापौर हारून राठौड़, मोटिवेशनल स्पीकर प्रिंसिपल मो फिरोज चौहान सर , प्रधानाचार्य मोहम्मद मूसा राठौड़ व काउंसलर के तौर पे वसीम सर ,असलम सर ,चाँद सर ,अजमल सर काउंसलर शामिल हुए।
मीडिया प्रभारी सिकन्दर राठौड़ ने बताया की सभी ने अपने विचार पेश करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपना कैरियर संवारने के लिए उचित मार्गदर्शन मिला है जो उनके शैक्षिक भविष्य को उज्जवल करने के काम आएगा। सेमिनार का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट करके और माल्यार्पण द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। अधिवक्ता मकबूल खान ने बताया कि आयोजन में नागौरी तेलियान समाज के अनेक नौजवान एवं वरिष्ठ सदस्य नजीर गौरी,सैय्यद साबिर अली,सैय्यद रमजान , सैय्यद इरफान , अय्यूब अली, फाउंडर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक सदीक़ ख़लिजी, मुस्ताक अली (शम्मी) ,सैय्यद अख्तर अली,फजल हक पटवारी ,खेरदिन राठौड़, डॉक्टर अजीम गौरी, सैय्यद जाकिर अली, सलीम खि़लजी,इकबाल राठौड़,जमाल दिन राठौड़,भवरदिन राठौड़, सैय्यद जावेद,इकबाल खि़लजी, अजीज खि़लजी, सहित समिति के सदस्य जिनमें हसन अली ग़ौरी ,सैय्यद आफ़ताब ,सैय्यद ताहिर,एड सैय्यद मोहम्मद फ़िरोज़, माजिद ख़ान ग़ौरी, साजिद हुसैन गौरी, इस्माइल खि़लजी , वासिद अली,मो हुसैन खि़लजी, अब्दुल रजाक राठौड़ ,इस्लामुद्दीन राठौड़, इमरोज गौरी,सहित अनेक लोग मौजूद थे। मंच संचालन अब्दुल रउफ राठौड़ ने किया जबकि आभार वली मोहम्मद ग़ौरी ने ज्ञापित करते हुए 21 सितम्बर को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *