

हैप्पी माइंड हैप्पी फैमिली विषयक कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की लेडिज विंग द्वारा हैप्पी माइंड हैप्पी फैमिली विषयक कार्यशाला का आयोजन साध्वी त्रिशला कुमारी के सान्निध्य में किया गया। साध्वी त्रिशला कुमारी ने कहा कि प्रसन्न मन और मस्तिष्क सकारात्मकता का ही संचार करता है। महिला हो या पुरुष सबके जीवन में परिवार की अहम भूमिका होती है। जीतो लेडिज विंग चौयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि कार्यशाला के प्रति महिलाओं ने उत्साह दिखाते हुए इसे आगामी दिवस पुनः आयोजित करने का आग्रह किया। रजनी नाहटा ने बताया कि कार्यशाला की कन्वीनर शालिनी कांकरिया एवं सुषमा छलानी के प्रयास सार्थक साबित हुए।
