Bikaner Bikaner District Rajasthan

नमिता सोनी का यूपीएससी में चयन

नमिता सोनी का यूपीएससी में चयन
बीकानेर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी के चयन से शहर में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर परिवारजनों ने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे को बधाई दी। नमिता की सफलता पर पिता दामोदर सोनी और माता मंजू सोनी ने बताया कि नमिता सबसे छोटी बेटी हैं। मनीष सोनी ने कहा कि नमिता की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यदि बेटियों को उचित शिक्षा और अवसर दिए जाएं तो वे किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और देश-समाज का नाम रोशन कर सकती हैं। नमिता की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *