

वेटरनरी विवि के छात्र हुए पुरस्कृत
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर में राष्ट्रीय एकल स्वास्थ्य युवा सम्मेलन 2025 विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने क्विज प्रतियोगिता में विजेता रही चतुर्थ वर्ष स्नातक छात्रा श्रेया सिंह एवं प्रांशा अधिकारी को बधाई दी। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में प्रतिभागी बनने हेतु प्रेरित किया एवं विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, क्रीड़ा एवं साहित्यिक गतिविधियों सम्बधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु आश्वस्त किया।
