Bikaner Bikaner District Rajasthan

नर्सिंग भर्ती में भ्रष्टाचार पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नर्सिंग भर्ती में भ्रष्टाचार पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात व शहर के तत्वावधान में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने नर्सिंग अधिकारी भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पन्नाधाय प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से पीबीएम अस्पताल में 210 नर्सिंग अधिकारियों की संविदा भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं व भ्रष्टाचार सामने आया हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक उम्मीदवार से एक से ढाई लाख रुपये तक की कथित अवैध वसूली किए जाने के आरोप हैं। इस संबंध में बीकानेर पश्चिम विधायक द्वारा भी सार्वजनिक मंच से कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस अवसर पर सियाग ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जानी चाहिए। प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भूट्टा, पूर्व प्रवक्ता नितिन वत्सस, जिला महासचिव राहुल जादूसंगत, रामनाथ आचार्य, अकरम अली, एड. प्रेम गोदारा, मैक्स नायक, भीखाराम कड़ेला, सोहनलाल सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *