Bikaner Bikaner District Rajasthan

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ की बैठक आयोजित

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ की बैठक आयोजित
बीकानेर। राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘कर्मभूमि से मातृ भूमि अभियान’ की अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता मे शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इसमें उद्योगपतियों, व्यापारियों तथा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के जिला स्तरीय सदस्यों ने भाग लिया। अभियान के जिला नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र बंशीवाल ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में राज्य में भू-जल की अत्यधिक कमी के कारण भू-जल के नियंत्रित दोहन के साथ भूजल संसाधनों के प्रबंधन व प्रभावी नियंत्रण एवं राज्य के गिरते भूजल स्तर की रोके जाने, भूजल की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के साथ आमजन को सतत और निर्बाध पेयजल-घरेलू उपयोग तथा कृषि कार्यों के लिए जल की उपलब्धता भविष्य के लिए सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार सहित कुल 45 हजार रिचार्ज शाफ्ट-रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण भामाशाहों, प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से क्राउड फंडिंग एवं सीएसआर मद के तहत किया जाना है।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4 रिचार्ज शाफ्ट-रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण के लिए स्थान चयन किया जाना है। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत के 2 अकार्यशील नकारा बोरवेल, ट्यूबवेल अथवा हैंडपंप द्वारा स्वच्छ जल रिचार्ज हेतु स्थान चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2 रिचार्ज शाफ्ट का स्थान चयन करना, जहां पर अतिरिक्त स्वच्छ सतही, वर्षा जल एकत्रित होता है। अभी तक जिले मे 929 संरचनाओं का चयन किया जा चुका है। चयनित स्थानो पर कोई भी भामाशाह, प्रवासी राजस्थानी एवं सीएसआर मद के तहत अपनी सुविधा अनुसार रिचार्ज शाफ्ट-रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण कार्य करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *