

श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जायेगा महाशिवरात्रि महोत्सव
बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी में 15 फरवरी, को महाशिवरात्रि महोत्सव पर स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरिजी महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। प्रात नित्य आरती के पश्चातगुरुदेव की चरण पादुका पुजन एवं समाधि मंदिर पूजन होगा। मृत्युंजय बावड़ी महादेव का पूजन होगा। महाशिवरात्रि व्रत संकल्प-ग्रहण शिव पूजन होगा। निज मंदिर मंे महाआरती एवं श्रीलालेश्वर महादेव शिवपंचायतन में विशेष श्रृंगार के पश्चात् महाआरती होगी। महाराज ने कहा कि श्री शिवमहापुराण के अनुसार वह लाभ महाशिवरात्रि पर्व पर चारों यामों की शास्त्र के अनुसार शिव व शिव परिवार का पूजन करने पर पूर्ण लाभ प्राप्त हो जाता है जो वर्षभर महोदव का पूजन करने का से प्राप्त होता है। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार महाशिवरात्रि के इस महोत्सव हेतु पूज्य स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी साधकों एवं कार्यकत्ताओं को विभिन्न उत्तरदायित्व प्रदान किए गये।
