Bikaner Bikaner District Rajasthan

आरटीई प्रवेश के लिए निकाली गई लॉटरी, 6.25 लाख से अधिक आवेदकों को जारी हुए प्राथमिकता क्रमांक

आरटीई प्रवेश के लिए निकाली गई लॉटरी, 6.25 लाख से अधिक आवेदकों को जारी हुए प्राथमिकता क्रमांक
बीकानेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए आरटीई के तहत गैर सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए गुरुवार को राज्य स्तर पर लॉटरी निकाली। लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को उनके द्वारा चयनित विद्यालयों के लिए प्राथमिकता क्रमांक जारी किए गए। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर सभी बालक-बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आरटीई के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। आरटीई के तहत इस वर्ष 18 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान प्रदेशभर से 6 लाख 25 हजार 146 बालक-बालिकाओं ने 33 हजार 137 निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए कुल 19 लाख 92 हजार 357 आवेदन किए। इनमें 3 लाख 29 हजार 165 बालक, 2 लाख 95 हजार 970 बालिकाएं तथा 11 थर्ड जेंडर आवेदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *