

कृष्ण कुणाल ने सैनिक विद्यालय का किया निरीक्षण
बीकानेर। शिक्षा सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने शनिवार को जयमलसर में देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक कन्या विद्यालय पूज्या रामी देवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की बच्चियों के लिए भी यह बेहद लाभदायक साबित होगा। प्रभारी सचिव ने समूचे विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने यहां सौ बच्चियों की क्षमता के छात्रावास का निर्माण शीघ्र करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पूरे भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य अति शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यहां प्रिंसिपल और वार्डन के आवास बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि अलग-अलग खेलों के लिए पांच मैदान निर्माण तथा एथलेटिक्स कोर्ट का कार्य भी प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए, जिससे जल्दी इस विद्यालय की शुरुआत की जा सके।
