

खरीफ फसलों पर कातरा और सफेद लट का कहर
बीकानेर। जिले के किसानों की खरीफ की फसलें इस बार कातरा व कीट के प्रकोप की मार झेल रही हैं। जिले की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रो में मोठ, मूंगफली, मूंग, ग्वार, तिल,बाजरा जैसी फसलों पर कातरा और सफेद लट का हमला हो रहा है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं। इस चिंताजनक स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर पीड़ित किसानों को त्वरित राहत,सहायता और मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों के किसान पहले ही सीमित संसाधनों से खेती करते हैं और अब यह संकट उनकी आजीविका पर बड़ा खतरा बन गया है। राज्य सरकार की त्वरित मदद ही किसानों को इस आपदा से उबार सकती है।
