Bikaner Bikaner District Rajasthan

कृषि आदान गुणवत्ता सुनिश्चित करने लिए बीज, उर्वरक, पेस्टीसाइड के शत प्रतिशत नमूने लेने के निर्देश

कृषि आदान गुणवत्ता सुनिश्चित करने लिए बीज, उर्वरक, पेस्टीसाइड के शत प्रतिशत नमूने लेने के निर्देश
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्र में तकनीकी मासिक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को हुआ। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) त्रिलोक कुमार जोशी व कृषि अनुसंधान केन्द्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र सिंह राठौड़, सीआईएएच वैज्ञानिक डॉ. एस आर मीणा तथा क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. एच एल देशवाल ने इसकी अध्यक्षता की। जोशी ने बताया कि जिले में उद्यानिकी गतिविधियों के क्रियान्वयन की व्यापक सम्भावना है। उद्यानिकी अधिकारी, उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को प्राथमिकता से दिया जाना सुनिश्चित करें। जिले में फल व सब्जी उत्पादन संभावना को देखते हुए नर्सरी स्थापना से देय अनुदान से कृषक को लाभान्वित किया जाना अधिकारियों की प्राथमिकता हो। मासिक तकनीकी कार्यशाला में खण्ड बीकानेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी व विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया। मासिक तकनीकी कार्यशाला में अगस्त में की गई कृषि क्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी सितम्बर में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई। कृषि वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा, डॉ एच एल देशवाल ने खरीफ फसल प्रबन्धन, कीट व व्याधि प्रबन्धन व पैकेज आफ प्रैक्टिसेज खरीफ पर विस्तार से चर्चा की। िउक्त कार्यशाला में कृषि विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी, डॉ दयाशंकर शर्मा, धर्मवीर डूडी, रेणू वर्मा, परियोजना निदेशक मदनलाल, दीपक कपिला, डॉ मानाराम जाखड़, राम किशोर मेहरा, प्रेमाराम, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, रधुवर दयाल सुथार, राजूराम डोगीवाल, सुभाष विश्नोई, प्रदीप चौधरी, राजेश गोदारा, कुलदीप शर्मा, कृषि अधिकारी ममता, विजय कुमार, कविता गुप्ता, मेघराज, सोमेश तंवर इत्यादि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *