Bikaner Bikaner District Rajasthan

मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदान केंद्रों का निरीक्षण
बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने सोमवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ के अलावा जय नारायण व्यास कॉलोनी तथा शिवबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजर्स तथा अन्य कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और मैपिंग का कार्य और अविलंब पूर्ण किया जाए। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र पर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *