Bikaner Bikaner District Rajasthan

युवाओं को दी युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी

युवाओं को दी युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी
बीकानेर। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा कर्मवान फाउंडेशन द्वारा संचालित पुस्तकालय में युवाओं को राज्य सरकार की युवा कल्याण से जुड़ी योजना की जानकारी दी गई। उपनिदेशक (जनसंपर्क) ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 5 वर्ष में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अब तक 83 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। राज्य सरकार ने इन पांच वर्षों में निजी क्षेत्र में 10 लाख रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रत्येक जिले में हर तीन महीने में रोजगार सहायता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गोपाल जोशी ने बताया कि पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जा रहा है। इसमें वेकेंसी निकलने से लेकर आवेदन करने, परीक्षा अथवा साक्षात्कार करवाने, परिणाम जारी होने से लेकर नियुक्ति तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान संतोष पुरोहित, विक्रम सिंह राजपुरोहित, जसराज सिवर, पिंटू राठी, मनीष सिपानी, बृज मोहन पुरोहित, भव्य दत्त भाटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *