

औधोगिक इकाइयों को टोल शुल्क में मिली राहत
बीकानेर। बदरासर औद्योगिक क्षेत्र के पास टोल नाके पर लिये जा रहे शुल्क पर गंभीरता से पहल करते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने संबंधित विभाग से समन्वय कर औद्योगिक इकाइयों को टोल शुल्क में राहत दिलाने में सफलता प्राप्त की है। जुगल राठी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में कच्चा माल लाने व ले जाने तथा तैयार माल के परिवहन में बार-बार टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है, जिससे उद्यमियों पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ता है एवम सभी कमर्शियल वाहनों पर ज्यादा दरों से लगने वाले शुल्क से उद्योगपति पीड़ित हैं। इसके अलावा उद्योगपतियों के आवागमन हेतु उपयोग में आने वाले वाहन पर भी दिन में अनेक बार टोल शुल्क देना पड़ता है । इस समस्या से जूझ रहे शोभासर, बदरासर के उद्योगपतियों ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को अपनी समस्या से अवगत कराया। शोभासर, बदरासर एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघाराम गोदारा ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की व इसे उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे उत्पादन लागत में कमी आएगी व स्थानीय उद्योगों को गति मिलेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संदीप बुडानिया, कोषाध्यक्ष दामोदर माहेश्वरी, प्रेम पडिहार, चन्द्रेश विश्नोई, जितेन्द्र, सुभाष सियाग सुभाष तर्ड, कुलदीप शेखावात, भुनेश्वर एवं ट्रक ऑपरेटर संस्थान, बस ऑपरेटर संस्थान के प्रतिनिधि आदि सभी मौजूद लोगो ने जुगल राठी व संबंधित टोल प्रबंधन का आभार जताया।
