

बाबा साहेब को किया नमन
बीकानेर/बज्जू। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर पर उरमूल सीमांत परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने मंच पर अपने विचार रखकर सभी उपस्थितजनों को प्रभावित किया। इन छा़त्राओं में भावना, सूर्या और रश्मि नामक छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, शिक्षा के महत्व और लैंगिक समानता पर अपने सशक्त विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि कैसे बाबा साहेब के जीवन से उन्हें प्रेरणा मिलती है और वे किस तरह एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहती हैं। इन छात्राओं की प्रस्तुति ने यह सिद्ध किया कि ग्रामीण बालिकाएं भी अवसर मिलने पर नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम हैं।
कार्यक्रम के अंत में कंवर सिंह और ओमप्रकाश पंवार ने सभी वक्ताओं और आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि “बाबा साहेब की सोच हमें केवल सामाजिक न्याय ही नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की राह भी दिखाती है।”
